w27

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को लेके क्या क्या कहा??



सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से हुई। टीवी पर पवित्र रिश्ता सीरियल ने उन्हे रातोरात स्टार बना दिया। हंसमुख चेहरे वाले सुशांत जी टीवी के धारावाहिक पवित्र रिश्ता में खूब पसंद किये गये थे। अंकिता संग इनकी जोड़ी घर-घर में पसंद की जाती थी। अंकिता लोखंडे ने भी पवित्र रिश्ता से ही अपने सफर की शुरुआत की थी। सुशांत और अंकिता उन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चां में रहते थे। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यहीं से अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के बीच प्यार की शुरुआत हुई।
एक समय ऐसा आया जब दोनों की गिनती टीवी के बेस्ट कपल्स में होने लगी थी। और बात शादी तक पहुंच गई थी। सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे ने डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया। इसी मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा और मलाइका अरोड़ के सामने प्रपोज किया था।